MP-UP में आज घने कोहरे की चेतावनी:कर्नाटक के ऊटी में बर्फ जमी; श्रीनगर में रात का तापमान -1.8°C दर्ज

Dec 17, 2025 - 08:00
 0
MP-UP में आज घने कोहरे की चेतावनी:कर्नाटक के ऊटी में बर्फ जमी; श्रीनगर में रात का तापमान -1.8°C दर्ज
देश के सर्दी बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में घना कोहरे का असर दिखने लगा है। मंगलवार को यूपी के मथुरा समेत अलग-अलग जगहों पर कोहरे के कारण वाहन आपस में टकराए। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें टकराईं। हादसे में 13 लोगों की जलकर मौत हो। 5 घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई। 70 से ज्यादा घायल भी हुए। मंगलवार को मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां तापमान 4.5°C रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इधर, राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मिनिमम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में कोहरे के कारण विजिविलिटी 10 मीटर से भी कम रही। तमिलनाडु में कोल्ड वेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन ऊटी में भी कारों पर बर्फ की परत जम गई। यहां मंगलवार सुबह का तापमान 13°C रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रात का तापमान गिरकर -1.8°C पहुंच गया। साथ ही यहां घना कोहरा भी छाया। वहीं कोकरनाग में न्यूनतम -0.6°C रहा। गुलमर्ग घाटी में तापमान -0.5°C के साथ फ्रीजिंग पॉइंट के ऊपर दर्ज किया गया। राज्यों में मौसम की स्थिति... राजस्थान : 3 जिलों में घना कोरा, श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन; सीकर के फतेहपुर में तापमान 4 डिग्री राजस्थान में भीषण सर्दी के साथ कोहरे का असर जारी है। गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर में घना कोहरा रहा। गंगानगर में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश : राज्य में फिर शीतलहर का दौर, 5 जिलों में अलर्ट, भोपाल-ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा मध्य प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर-सीहोर में बुधवार को शीतलहर का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना कोहरा छाएगा। कोहरे की वजह से ट्रेनें-फ्लाइट भी डिले हो रही हैं। मंगलवार को छतरपुर के नौगांव में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर के बीच रही। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा : शीतलहर चली, हल्की धुंध छाई:7 जिलों में यलो अलर्ट; नारनौल में दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 7 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक जिले शामिल हैं। राज्य के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों से आ रही सर्दी हवाओं से राज्य के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। राजस्थान से सटे इलाकों में नमी बढ़ने से धुंध का असर बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0