PM मोदी आज 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे:वाराणसी को 8वीं ट्रेन मिलेगी, CM योगी के साथ की मीटिंग

Nov 8, 2025 - 07:00
 0
PM मोदी आज 4 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे:वाराणसी को 8वीं ट्रेन मिलेगी, CM योगी के साथ की मीटिंग
पीएम मोदी आज, शनिवार को वाराणसी से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें 1 ट्रेन वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। ये वाराणसी को मिलने वाली 8वीं वंदे भारत है। PM शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस सड़क मार्ग से पहुंचे। करीब 27 किमी लंबे इस रूट पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए। हर-हर महादेव का जयघोष किया। पीएम मोदी का यह इस साल का 5वां और वाराणसी सांसद रहते 53वां दौरा है। स्वागत में खड़ी एक महिला ने कहा- हमें योगी लक्ष्मण और मोदी राम के रूप में दिखते हैं। पीएम को देखने दिव्यांग बृजेश कुमार सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा- 2 बार मोदी से मुलाकात हुई है। आज देख कर खुशी हुई। पीएम ने गेस्ट हाउस में नाइट स्टे किया। इससे पहले यहां CM योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की। शनिवार को मोदी 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए ट्रेन किन रूट पर चलेंगी... वाराणसी को 8वीं वंदे भारत मिलेगी PM नरेंद्र मोदी 8वीं वंदे भारत की सौगात देंगे। ये ट्रेन काशी से विंध्यवासिनी धाम और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे पहले यूपी, बिहार, झारखंड और दिल्ली के अलग-अलग शहरों के लिए 7 वंदे भारत चलाई जा रही हैं। खजुराहो के लिए चलने वाली पहली ऐसी वंदे भारत ट्रेन होगी, जो काशी से 3 धार्मिक शहरों काशी, विंध्याचल (मिर्जापुर) और चित्रकूट को जोड़ेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 8 कोच वाली इस ट्रेन में 7 चेयरकार हैं। एक कोच एक्जीक्यूटिव का रहेगा। सिक्योरिटी कारणों से 8 नवंबर तक बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 6 से 8 तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। SPG की गाइडलाइन के बाद ऐसा निर्णय लिया गया है। ऐसे में 2 ट्रेनें अब वाराणसी सिटी स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0