SDM ने अवैध मौरंग लदे ट्रक को 10KM पीछाकर पकड़ा:कानपुर बार्डर पर रोका, ट्रक सीज; चालक पर FIR

Nov 7, 2025 - 00:00
 0
SDM ने अवैध मौरंग लदे ट्रक को 10KM पीछाकर पकड़ा:कानपुर बार्डर पर रोका, ट्रक सीज; चालक पर FIR
हमीरपुर में अवैध मौरंग खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाए जा रहा है। इसी के बीच सदर SDM केडी शर्मा ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए अवैध मौरंग से भरे एक ट्रक का 10 किमी तक पीछ करके कानपुर की सीमा में जाकर वाहन को पकड़ लिया। घटना का बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें SDM का साहसिक प्रयास साफ दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात SDM सदर गश्त पर थे। तभी एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया जिसकी नंबर प्लेट ढकी हुई थी। शक होने पर SDM ने ट्रक का पीछा शुरू किया। पीछा करते समय चालक ने कई बार सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। लेकिन SDM और उनके ड्राइवर ने हार नहीं मानी। लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ट्रक को कानपुर की सीमा में जाकर रोका गया। SDM केडी शर्मा ने बताया कि ट्रक को सीज कर लिया गया है। चालक के खिलाफ खनन अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध खनन और परिवहन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0