अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सुबह चाय पीने जा रहे व्यक्ति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

Oct 3, 2025 - 12:00
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:सुबह चाय पीने जा रहे व्यक्ति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी
चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे पंजाब नेशनल बैंक के पास हुई। मृतक की पहचान भोला प्रसाद (भोला सिंह) के रूप में हुई है, जो एटा मंडी से चाय पीने स्टेशन जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि भोला प्रसाद को गंभीर चोटें आईं।स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से भोला प्रसाद को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।भोला प्रसाद मूल रूप से ब्यूर का निवासी था और जिला मुख्यालय के शोभा सिंह के पूर्व में रहकर मजदूरी का काम करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0