अज्ञात वाहन से टकराया बाइक सवार, मौत:एटा में हुआ हादसा, दीवाली पर नोएडा से घर आ रहा था

Oct 20, 2025 - 12:00
 0
अज्ञात वाहन से टकराया बाइक सवार, मौत:एटा में हुआ हादसा, दीवाली पर नोएडा से घर आ रहा था
एटा में दीवाली के पर्व पर घर लौट रहे एक 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक नोएडा से अपने घर कासगंज जा रहा था, तभी मलावन थाना क्षेत्र में उसकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह घटना मलावन थाना क्षेत्र की सेंथरी चौकी के अंतर्गत जीटी रोड पर हुई। मृतक की पहचान कासगंज जनपद के अमापुर थाना क्षेत्र के लोधीपुर निवासी राजकुमार शिव प्रकाश (25) के रूप में हुई है। राजकुमार नोएडा के सेक्टर 66 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और दीवाली मनाने के लिए अपने घर लौट रहा था।जानकारी के अनुसार, राजकुमार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बाइक से परिवार के लिए उपहार और मिठाइयां लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक मैक्स पिकअप से टकरा गई। हादसे के बाद वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला।राहगीरों ने तत्काल मलावन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल राजकुमार को एटा के वीरांगना अवंती बाई जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे एटा स्थित मॉर्च्युरी पहुंचे। पिता शिव प्रकाश ने बताया कि बेटे से सुबह बात हुई थी और उसने रास्ते में होने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद ही उसके एक्सीडेंट की खबर मिली। इस घटना से परिवार में दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0