अमरोहा पुलिस IGRS रैंकिंग में अव्वल:लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Dec 9, 2025 - 10:00
 0
अमरोहा पुलिस IGRS रैंकिंग में अव्वल:लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जनपद अमरोहा और इसके सभी 13 थानों ने नवंबर 2025 की रैंकिंग में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया। वे स्वयं IGRS के कार्यों की निगरानी करते हैं, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके।समस्त थाना प्रभारियों द्वारा प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या ऑनलाइन निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित को प्रेषित की जाती है। इसके अतिरिक्त, IGRS शाखा में नियुक्त कर्मचारी आवेदक से पुलिस कार्यवाही से संतुष्टि के संबंध में फीडबैक भी लेते हैं। यह सफलता IGRS शाखा में नियुक्त पुलिसकर्मियों, जिनमें प्रभारी शिवप्रकाश सिंह, आरक्षी सारुल चौहान, आरक्षी प्रशांत चौहान और आरक्षी प्रदीप बालियान शामिल हैं, के अथक प्रयासों और लगन का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। IGRS शाखा द्वारा पूरे माह प्रतिदिन 24 घंटे शिकायतों का पर्यवेक्षण किया गया। संबंधित थानों से आवेदक की समस्या का निराकरण कराते हुए गुणवत्तापूर्ण आख्या प्राप्त की गई और स्वयं अवलोकन के बाद निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड कराया गया। इसी के परिणामस्वरूप जनपद अमरोहा को पूर्णांक 135 में से 135 अंक प्राप्त हुए, जिससे उसे प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0