अमेठी में तालाब में डूबने से युवक की मौत:एक घंटे बाद निकाला मिला शव, अस्पताल में मृत घोषित

Jul 9, 2025 - 18:00
 0
अमेठी में तालाब में डूबने से युवक की मौत:एक घंटे बाद निकाला मिला शव, अस्पताल में मृत घोषित
अमेठी जिले के जायस के मोहल्ला जेरा मस्जिद निवासी साहिल उर्फ सोनू की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग तालाब की तरफ दौड़े। करीब 7-8 लोग तालाब में युवक को खोजने उतरे। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। युवक को तुरंत पास के प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सीएससी फुरसतगंज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से फुरसतगंज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जायस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0