अमेठी में सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में सामाजिक न्याय के पुरोधा बी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि बी.पी. मंडल ने पिछड़े और दलित समाज को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि मंडल ने सामाजिक न्याय और समानता की नींव रखी। वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पार्टी उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में श्रीराम बौरासी, विजय पासी, शिव प्रताप यादव, अरविंद कुमार, मनीराम वर्मा, दीपू तिवारी, घनश्याम सिंह, डॉ. सी.पी. यादव, मनु पाल, सर्वेश कुमार, अरशद अहमद और महामंत्री रामप्रसाद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।