अयोध्या में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:मौत के कारण का नहीं चला पता, पत्नी एक साथ से बीमार थी

Nov 3, 2025 - 15:00
 0
अयोध्या में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:मौत के कारण का नहीं चला पता, पत्नी एक साथ से बीमार थी
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में एक किसान का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला है। लोगों ने देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवक ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या हुई है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। घटना रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय नई बाजार के पास की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला अनंत राम मौर्य (47) पाठक का पुरवा दर्शन नगर का रहने वाला था। वह ससुराल में फूलों की खेती करता था। पुलिस के मुताबिक, अनंत की पत्नी बीते एक साल से बीमार थीं। उसे पैतृक गांव भेज दिया गया था। अनंत राम अकेले ही खेती का काम देख रहे थे। सोमवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0