अलीगढ़ में युद्धकालीन स्थिति की तैयारी:प्रशासन ने की मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

May 7, 2025 - 14:00
 0
अलीगढ़ में युद्धकालीन स्थिति की तैयारी:प्रशासन ने की मॉक ड्रिल, नागरिकों को दिए सुरक्षा के टिप्स
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में प्रशासन ने युद्धकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट और एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया। दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमों ने युद्ध के दौरान बचाव कार्यों का अभ्यास किया। जिला दमकल अधिकारी ने सिविल डिफेंस को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। विशेष रूप से हवाई हमले के दौरान आग से बचाव के तरीके सिखाए गए। एडीएम सिटी ने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सायरन बजने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए। प्रत्येक परिवार को अपने क्षेत्र के शेल्टर होम की जानकारी रखनी चाहिए। घरों में एक सप्ताह का राशन और सील पैक पानी रखने की सलाह दी गई। केमिकल प्रभाव से बचने के लिए खुले पानी के सेवन से बचने को कहा गया। एसपी सिटी ने बताया कि सिविल डिफेंस और पूर्व सैनिकों को युद्धकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई है। ये प्रशिक्षित लोग अपने-अपने क्षेत्र में नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा जानकारी प्रदान करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0