मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। अंबेडकर जयंती से पहले लगाई गई बाबा साहब की प्रतिमा को बीती रात कुछ लोगों ने जेसीबी से तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किशनी के एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि यह जमीन अंबेडकर पार्क और ग्राम समाज की संयुक्त भूमि है। इससे पहले इस स्थान पर अतिक्रमण की शिकायत आई थी। जिसे हटाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अवैध तरीके से लगाई गई थी। अब यदि नियमानुसार अनुमति मिलती है, तो प्रतिमा की पुनः स्थापना की जाएगी। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।