आगरा जा रही बस की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर:एक यात्री की मौत, 6 गंभीर घायल, बस की आधी छत उड़ गई

Jun 19, 2025 - 00:00
 0
आगरा जा रही बस की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर:एक यात्री की मौत, 6 गंभीर घायल, बस की आधी छत उड़ गई
फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एटा से आगरा जा रही 48 यात्रियों से भरी बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हादसा गांव नगला सिकंदर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की आधी छत उड़ गई। हादसे में 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी 6 यात्रियों का इलाज जारी है। करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बताया जाता है कि बस एटा से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राजावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि घायल यात्रियों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मृतक कौन है अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। घायलों के नाम भी नहीं मिल सके हैं। जानकारी की जा रही है। हादसे में प्रदोष पुत्र राजवीर निवासी शिवपुरी कॉलोनी टूंडला, देवराज पुत्र ब्रह्मानंद निवासी रानीगंज बिहार, दलवीर पुत्र रुकमपाल निवासी मिलिक रजावली, मनीकान्त पुत्र सुनील निवासी रानीगंज बिहार और अरुण घायल हैं। मृतक का नाम मणिकांत निवासी रानीगंज बिहार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0