आगरा में अमेरिकी महिला से लूट की सनसनी:कार से पर्स उड़ाया, 4 हजार यूएस डॉलर, पासपोर्ट ले गए

Dec 4, 2025 - 22:00
 0
आगरा में अमेरिकी महिला से लूट की सनसनी:कार से पर्स उड़ाया, 4 हजार यूएस डॉलर, पासपोर्ट ले गए
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के झरना नाला पर अमेरिकी नागरिक से लूट की घटना हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि टप्पेबाजी हुई है। बताया गया है कि कुमारी वर्मन नाम की अमेरिका की रहने वाली महिला रात को कार से दिल्ली जा रही थी। बताया गया है कि दो स्कूटी सवार कार के पास आए। उन्होंने कहाकि कार पंचर हो गई है। इसी बीच ड्राइवर ने कार रोकी। तभी दूसरा व्यक्ति कार से बैग निकाल ले गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का कहना है कि पर्स में एक हजार यूएस डॉलर और डॉक्यूमेंट थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। शादी में आगरा आई थीं पीड़िता के रिलेटिव ने बताया कि वो शादी समारोह में आए थे। देर रात दिल्ली से उनकी फ्लाइट थी। वो फ्लाइट लेने के लिए आगरा से दिल्ली जा रही थी। बताया गया है कि कार में दो लोग थे। घटना के बाद दूसरे साथी को दूसरी कार से रवाना किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0