आगरा में किशोर को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा:बचाने आए पिता को भी मारा, दो पक्षों में हुआ था विवाद

Oct 17, 2025 - 18:00
 0
आगरा में किशोर को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा:बचाने आए पिता को भी मारा, दो पक्षों में हुआ था विवाद
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र के बल्केश्वर में दो गुटों में मारपीट के बाद एक युवक को बंधक बनाकर बेल्टों से पीटा गया। मारते-मारते उसकी पीठ लाल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। बल्केश्वर के राधा नगर में दीपक नाम का किशोर रहता है। दीपक ने बताया कि गुरुवार को उसके दोस्त का जन्मदिन था। सभी ने मिलकर गली में केक काटा। इसके बाद सभी लोग खाना खाने गए। रात को जब वो खाना खाकर लौट रहे थे। तो गली के भोलू यादव और पप्पू यादव से उसके साथ के लड़के का विवाद हो गया। उनके बीच में मारपीट हो गई। विवाद करने वाला लड़का वहां से भाग गया। भोलू और पप्पू ने अपने साथ के लोगों को बुला लिया और उसे पकड़ लिया। पकड़कर वो उसे यमुना किनारे ले गए। वहां पर उसकी शर्ट उतारकर उसे बांध दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर बेल्टों से पीटा। बेटे को पीटने की सूचना पर पिता पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर उसे बंधन मुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0