आगरा में चित्र विचित्र महाराज की भजन संध्या:संगमरमर की थीम पर सजाया जा रहा खाटूश्याम का दरबार

Oct 13, 2025 - 12:00
 0
आगरा में चित्र विचित्र महाराज की भजन संध्या:संगमरमर की थीम पर सजाया जा रहा खाटूश्याम का दरबार
आगरा में एमडी जैन मैदान पर भजन गायक चित्र विचित्र महाराज के श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जीवनी मंडी स्थित एक गोदाम पर संकीर्तन में लगने वाले भव्य श्याम दरबार के निर्माण कार्य का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया। श्याम दरबार के सोनू गोयल के निर्देशन में बंगाल के पच्चीस कारीगर दो शिफ्टों में संगमरमर थीम पर सौ फुट चौड़ा और चालीस फुट ऊँचा दरबार बनाया जा रहा है। जिसमे शेषनाग के फन पर खाटूश्याम विराजेंगे। वही, दरबार में गणेश जी, महाकाल, रानी सती, सालासार बालाजी, बांकेबिहारी जी, आलू सिंह जी और श्याम बहादुर जी महाराज विराजमान होंगे। अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि लाडला परिवार के सातवें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 13 दिसंबर को गौ दान, अनाथालय सेवा व पोशाक अर्पण रथयात्रा, 14 को लाड़ली बहना विवाह समारोह व मेहंदी उत्सव और 15 को श्याम संकीर्तन में रेशमी शर्मा और चित्र विचित्र महाराज अपने भजनों से बाबा को रिझायेंगे। इस अवसर पर दीपांशु अग्रवाल, अमित गोयल, प्रांशु अग्रवाल, शुभम गोयल, राजीव अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल, सौनेंद्र चौहान, हर्ष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0