आगरा में सुबह से ही मौसम सुहाना है। रुक-रुक कर फुहार पड़ रही है। ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं। 18 जुलाई को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। आज सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। फुहारों के बीच ही बच्चे सुबह स्कूल के लिए निकले और लोग अपने कामों पर निकले। सुबह से तेज बरसात नहीं हुई है, लेकिन हल्की फुहार से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अगर 10 से 16 जुलाई के बीच सबसे अधिक तापमान 11 जुलाई को रहा था। इस डेट में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 10 जुलाई को रहा था। इस डेट को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिछले दिनों यह रही तापमान की स्थिति ये रह सकती है तापमान की स्थिति पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि आज तेज बरसात हो सकती है। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में 22 जुलाई तक बरसात की संभावना है। 24 जुलाई तक आंधी और हल्की बरसात हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।