आगरा में यमुना नदी में मिला युवक का शव:अहमदाबाद का रहने वाला, पुलिस कर रही मामले की जांच

Jun 28, 2025 - 15:00
 0
आगरा में यमुना नदी में मिला युवक का शव:अहमदाबाद का रहने वाला, पुलिस कर रही मामले की जांच
आगरा के थाना एत्माद्दौला अंतर्गत यमुना नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की टीम ने व्यक्ति के शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाया और छानबीन में जुट गई, छानबीन में पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड प्राप्त हुआ, जिनमें मृतक की पहचान भावेश जोशी के रूप में हुई है, जोकि अहमदाबाद के रहने वाले हैं। जिनकी उम्र लगभग 42 वर्ष बताई गई है। शव यमुना में कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं हुई है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब यह तो पुलिस की जांच में ही साफ होगा कि है आत्महत्या है, हत्या है या फिर व्यक्ति की यमुना में डूबने से मौत हुई है। पुलिस हर पहलू की जांच पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0