आगरा में सुबह से हल्की बारिश...शहर की सड़कों पर जाम:आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

Sep 3, 2025 - 12:00
 0
आगरा में सुबह से हल्की बारिश...शहर की सड़कों पर जाम:आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
आगरा में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। शहर की कई सड़कों पर नगर निगम नाले निर्माण का कार्य करा रहा है। इससे बारिश के कारण सड़कों पर गंदगी फैल गई है। आधी सड़क कीचड़ ने घेर ली है। इससे लोगों को वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। जिसकी वजह से शहर की कई सड़कों पर जाम लग रहा है। बुधवार को शहर में लगातार हल्की बूंदाबांदी हो रही है। कई जगह नाले के कार्य की वजह से जलभराव हो गया है। बारिश की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़ रही है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। लोहामंडी से मोती कटरा की ओर जाने वाले वाहन आधे घंटे से जाम में फंसे हुए है। जिसकी वजह से एमजी रोड, लोहामंडी, सेंट जॉन'एस, बोदला,शाहगंज, मोती कटरा, सूरसदन और हरी पर्वत की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लग गया है। इससे लोगों को अपने ऑफिस,घर तक जाने में अधिक समय लग रहा है। जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0