आज 2 हफ्ते बाद स्कूल खुले:सभी जिलों में बाढ़, नदियां उफान पर, टूटे बांध भरे जा रहे; आज कोई अलर्ट नहीं

Sep 9, 2025 - 07:00
 0
आज 2 हफ्ते बाद स्कूल खुले:सभी जिलों में बाढ़, नदियां उफान पर, टूटे बांध भरे जा रहे; आज कोई अलर्ट नहीं
पंजाब में अधिकतर स्कूल आज खुलने वाले हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों को छोड़, आज राज्य के स्कूलों में चहल-पहल होगी। तकरीबन दो हफ्ते बाद स्टूडेंट्स स्कूल में लौट रहे हैं। इधर, पंजाब में बाढ़ का खतरा अभी तक टला नहीं है। सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। पंजाब में नदियां अभी भी उफान पर हैं। लुधियाना में खतरा अब भी बना हुआ है। जबकि, अन्य जिलों में सरकार, प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से टूटे व क्षतिग्रस्त बांधों को भरने का काम तेज किया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। बीते दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बाढ़ व नुकसान का बड़ा कारण अवैध खनन बताया था। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) की तरफ से आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान सामान्य बारिश का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। प्रधानमंत्री से नहीं मिलेंगे सीएम मान प्रधानमंत्री पंजाब आ रहे हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। उनके दौरे से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने न आने का खेद जताया है। उनका कहना है कि सेहत ठीक न होने के कारण वह प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाएंगे और उनके साथ नहीं चल पाएंगे। हरजोत बैंस ने कांग्रेस पर साधा निशाना मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार शाम को खरड़ एरिया में जाम में एक एम्बुलेंस फंसी देखी तो अपनी पायलट गाड़ी को एम्बुलेंस के साथ भेजा। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस ने रास्ता बंद किया हुआ था। मंत्री ने कहा- बाढ़ संकट के बीच कांग्रेस पार्टी का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। जब पूरा क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहा है, उस समय उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। इसमें एक एम्बुलेंस फंस गई, जिसमें हिमाचल से PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया मरीज था। उन्होंने कहा- मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि मरीज सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचें। ऐसे वक्त में राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मेरी दुआ है कि मरीज की जान बच जाए। इस घड़ी में हम सबको मिलकर लोगों की मदद करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0