आजमगढ़ में आधी रात से शुरू हुई बारिश:मौसम हुआ सुहाना भीषण गर्मी और उमस से आम जनता को मिली राहत

Jul 14, 2025 - 03:00
 0
आजमगढ़ में आधी रात से शुरू हुई बारिश:मौसम हुआ सुहाना भीषण गर्मी और उमस से आम जनता को मिली राहत
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही आजमगढ़ जिले की जनता को रविवार की रात से ही गर्मी से राहत मिलती दिख रही हैं। शाम से ही आसमान में काले बादल छा गए थे। रात होते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जिले का मौसम सुहाना हो गया है। जिले में लगातार भीषण गर्मी और उमस के कारण आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। और बिजली कटौती से भी लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश के कई जिलों में लगातार मानसून आने की आहट के बाद भी आजमगढ़ में बारिश न होने से लोगों को काफी इंतजार था। इस बारिश से धान की रोपाई करने वाले किसानों को भी राहत मिलती दिख रही है। बताते चलें कि भीषण गर्मी के कारण जिले का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहता था। वहीं रविवार को बारिश के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार रात जिस तरह से जिले में बारिश होती रही उससे निश्चित रूप से आम जनता को राहत मिलती दिख रही है। हालांकि इस बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग बोला जनता को मिलेगी राहत वही इस बारे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से जिले में बारिश हो रही है। ऐसे में जिले की जनता को राहत मिलेगी। और आने वाले दिनों में भी लगातार मानसून सक्रिय रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0