आजमगढ़ में बुधवार शाम शुरू हुई बारिश:मौसम हुआ सुहाना आम जनता को मिली गर्मी और उमस से राहत

Jul 30, 2025 - 18:00
 0
आजमगढ़ में बुधवार शाम शुरू हुई बारिश:मौसम हुआ सुहाना आम जनता को मिली गर्मी और उमस से राहत
आजमगढ़ जिले में बुधवार शाम शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार सुबह से ही बादलों की आवा जाहि होती रही। ऐसे में जिले की जनता को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। देर रात को भी हल्की फुहारे पड़ी थी। हालांकि सुबह से शुरू हुई बारिश से जिले का मौसम सुहाना हो गया है। जिले में लगातार भीषण गर्मी और उमस के कारण आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। और बिजली कटौती से भी लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रदेश के कई जिलों में लगातार मानसून आने की आहट के बाद भी आजमगढ़ में बारिश न होने से लोगों को काफी इंतजार था। इस बारिश से धान की रोपाई करने वाले किसानों को भी राहत मिलती दिख रही है। बुधवार दोपहर जिस तरह से जिले में बारिश होती रही उससे निश्चित रूप से आम जनता को राहत मिलती दिख रही है। हालांकि इस बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर लोग रेनकोट और छाते के सहारे निकलते देखे गए। वहीं पॉलिथीन की बिक्री करने वाली दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। मौसम विभाग बोला जनता को मिलेगी राहत वही इस बारे में मौसम विभाग के वैज्ञानिक मुलायम यादव का कहना है कि जिस तरह से जिले में बारिश हो रही है। ऐसे में जिले की जनता को राहत मिलेगी। और आने वाले दिनों में भी लगातार मानसून सक्रिय रहेगा। विगत दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित था। ऐसे में सुबह से जिस तरह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते ही बारिश शुरू हो गई। इससे आम जनजीवन को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0