आजमगढ़ में सड़क हादसा युवक की मौत:बाइक सवार युवकों को कार ने मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 3, 2025 - 03:00
 0
आजमगढ़ में सड़क हादसा युवक की मौत:बाइक सवार युवकों को कार ने मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार XUV ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विजय सरोज 21 पुत्र लालचंद सरोज के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान विशाल यादव 20 पुत्र सदा ब्रिज यादव के रूप में हुई। घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। जौनपुर से लौटते समय हुआ हादसा आजमगढ़ के बरदह थाने के सरायमोहन गांव निवासी विजय सरोज पुत्र लालचंद्र और विशाल यादव पुत्र सदावृज जौनपुर से निमंत्रण में शामिल होने गए थे जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मृतक तीन भाइयों एक बहन में सबसे बड़ा था। सभी अविवाहित है। वही इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0