आजमगढ़ में सर्पदंश से किशोर की मौत:सोते समय सांप ने काटा, गांव में शोक की लहर

Aug 3, 2025 - 15:00
 0
आजमगढ़ में सर्पदंश से किशोर की मौत:सोते समय सांप ने काटा, गांव में शोक की लहर
आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील क्षेत्र के तरवा थाना अंतर्गत भदावर ग्राम में सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सचिन यादव पुत्र रामजन्म यादव के रूप में हुई है। सचिन घर के बाहर सो रहा था घटना रविवार की भोर लगभग 3:00 बजे की है। सचिन घर के बाहर सो रहा था। बारिश शुरू होने पर वह घर के अंदर आकर सो गया। इसी दौरान सोते समय सांप ने उसे काट लिया। सचिन ने अपने माता-पिता को बताया कि उसे कुछ काट गया है और उसने सांप की पूंछ भागते हुए देखी है। रस्ते में तोड़ा दम परिवार वाले तुरंत सचिन को अमवा की सती माई के दरबार में गाजीपुर-बलिया बॉर्डर पर ले गए। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही सचिन ने दम तोड़ दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था सचिन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने सचिन के शव को केले के तने में बांधकर गाजीपुर जिले के सैदपुर में अंतिम संस्कार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0