उत्तर प्रदेश फेडरेशन का 62वां स्थापना दिवस समारोह:जवाहर भवन, लखनऊ में नए पदाधिकारियों की घोषणा

Nov 1, 2025 - 21:00
 0
उत्तर प्रदेश फेडरेशन का 62वां स्थापना दिवस समारोह:जवाहर भवन, लखनऊ में नए पदाधिकारियों की घोषणा
उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स का 62वां स्थापना दिवस समारोह जवाहर भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने की, जबकि प्रांतीय महामंत्री विनोद बुद्धिराम कनौजिया ने संचालन किया। समारोह में महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महराजदीन चौधरी, सतेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र प्रसाद पांडेय और कुमारी पूर्णिमा सिन्हा को प्रांतीय संरक्षक मनोनीत किया गया। इनको मिली जिम्मेदारी नीलमणि नरसिंह राव को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राकेश कुमार पांडेय (भंडार कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग), कमलेश कुमार (राज्य संपत्ति विभाग) और कीर्ति श्रीवास्तव, पूर्व स्थायी अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ को प्रांतीय विधिक सलाहकार बनाया गया। विजय प्रकाश सिंह, सर्वेश कुमार, नेहा मिश्रा (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) और अनूप कुमार मिश्र को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कर्मचारी कि रक्षा के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस.बी यादव, राष्ट्रीय महासचिव (COCEW) ने आठवें वेतन आयोग से संबंधित जानकारी साझा की। विशिष्ट अतिथि जे.एन तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष (राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश) ने शासन से मान्यता प्राप्त सभी परिसंघों को एकजुट होकर 'राज्य कर्मचारी महासंघ' गठित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एस.पी सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राम विरज रावत, सतेन्द्र सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ संरक्षक उपस्थित रहे। सभी ने कर्मचारी एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रदीप चौहान, सुशील कुमार, सुनील मिश्रा, विजय कुमार लोधी, संजय कुमार, श्याम सिंह, विनीत शर्मा, अमित मंत्री सिंह, लल्लन, अयोध्या प्रसाद पांडेय और सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0