उन्नाव में 7 साल की बच्ची से रेप:15 साल का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी

Jul 19, 2025 - 15:00
 0
उन्नाव में 7 साल की बच्ची से रेप:15 साल का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी
उन्नाव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अपने ननिहाल आई एक सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बच्ची अपनी मां और भाइयों के साथ दो महीने पहले मायके आई थी। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक आम के बाग में खेलने के लिए गई थी। वहीं गांव का एक 15 वर्षीय किशोर उसे अकेला पाकर बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बच्ची जब लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। पहले तो बच्ची डर के कारण कुछ नहीं बोल सकी, लेकिन जब मां ने प्यार से पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। साथ ही यह भी बताया कि आरोपी किशोर ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्ची की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेप की धारा में केस दर्ज चिकित्सक यूके सिंह के अनुसार, बच्ची की स्थिति गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने भी मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। पुरवा थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0