उन्नाव के कचहरी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना रात सवा दस बजे की है। सिविल लाइन के केवटा तालाब निवासी ऋषि राठौर, राज गुप्ता और सानू बाइक से जा रहे थे। हरदोई पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों के परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को सुरक्षित तरीके से कानपुर भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे में शामिल कार नगर पालिका चेयरमैन की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। तीनों घायलों की स्थिति अभी नाजुक है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।