उन्नाव में किसान की मौत:खेत में पानी लगाते समय सांप ने काटा, भागते समय तालाब में गिरे; सुबह मिला शव

Sep 9, 2025 - 12:00
 0
उन्नाव में किसान की मौत:खेत में पानी लगाते समय सांप ने काटा, भागते समय तालाब में गिरे; सुबह मिला शव
उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में एक किसान की सर्पदंश और तालाब में डूबने से मौत हो गई। मीर नगर गांव के रामदयाल (55) सोमवार रात अपने खेत में धान की फसल में पानी लगा रहे थे। इस दौरान खेत में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद घबराकर भागते हुए रामदयाल पास के बॉयलर तालाब के किनारे पहुंचे। वहां असंतुलित होकर तालाब में गिर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पास उनका शव देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामदयाल खेती-किसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी रानी और तीन बेटे हैं। बड़े बेटे अनूप (26) की शादी हो चुकी है। अनुज (24) और अजय (20) अविवाहित हैं। थाना सफीपुर पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत सर्पदंश और डूबने से हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों से खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0