उन्नाव में गंगा की तेज धार का कहर:14 करोड़ का सिंचाई विभाग का बांध बहा, किसानों की फसलें खतरे में

Aug 25, 2025 - 18:00
 0
उन्नाव में गंगा की तेज धार का कहर:14 करोड़ का सिंचाई विभाग का बांध बहा, किसानों की फसलें खतरे में
उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में गंगा की तेज धार ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए वैकल्पिक बांध और कटर को बहा दिया है। धन्नापुरवा गांव में गंगा कटान रोकने के लिए बनाया गया यह बांध 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। सिंचाई विभाग ने धन्नापुरवा और आसपास के गांवों में 27 कटर बनवाए थे। गंगा की तेज धारा के कारण बांध के बह जाने से मिट्टी कटान की समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटर और बांध में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। वर्तमान में गंगा कटान से किसानों के खेतों की मिट्टी लगातार बह रही है। धान और मक्का की खड़ी फसलों के नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। कटान नहीं रुकी तो सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि गंगा में समा सकती है।ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने कटरों का काम अधूरा छोड़कर खानापूर्ति की। करोड़ों रुपये का फायदा केवल अधिकारियों और ठेकेदारों को मिला। धन्नापुरवा सहित आसपास के गांव भी गंगा कटान की चपेट में हैं।स्थानीय लोग प्रशासन और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनकी मुख्य चिंता फसलों और खेतों की सुरक्षा है। इस गंभीर स्थिति पर सिंचाई विभाग के अधिकारी कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही मजबूत बांध और कटर का निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हालात बेहद गंभीर हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0