उन्नाव में बारिश से मौसम बदला:तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा, आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना

Jul 9, 2025 - 12:00
 0
उन्नाव में बारिश से मौसम बदला:तापमान 30 डिग्री तक पहुंचा, आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना
उन्नाव में बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। पिछले तीन दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों के लिए यह दिन सुकून भरा रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू थी। शुक्लागंज और आस-पास के इलाकों में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले दिनों से 3-4 डिग्री कम था। बारिश के दौरान हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। खेती को मिलेगा फायदा अचलगंज और बिचपुरी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे खेतों को फायदा पहुंचा। बारिश के बाद बाजारों में रौनक लौट आई। लोगों ने चाय और पकौड़ों का आनंद लिया। मौसम विभाग ने आगे और बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण उत्तर भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं। इससे उन्नाव और आसपास के जिलों में बारिश जारी रह सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0