उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के खुद्दू खेड़ा गांव में एक मजदूर की मौत से क्षेत्र में तनाव है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश की मौत के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दिनेश की शादी चार साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद सुनीता के मायके से उसका भाई, पिता और बहनें गांव पहुंचे। रास्ते में हो गई मौत
परिजनों का आरोप है कि सुनीता के मायके वालों ने मजदूरी कर रहे दिनेश को पकड़कर घर लाया। एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। इसके बाद दिनेश ने रात में नशीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया। रास्ते में ही दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दिनेश की मौत से गांव में शोक है। उनकी पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।