कानपुर में बारिश थमने के बाद एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं, दो दिनों के अंदर 2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया हैं। वहीं, घरों में AC और कूलर बंद ही नहीं हो रहे हैं। अभी इस तरह की उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को और करना पड़ेगा। वहीं, बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। अधिकतम तापमान पहुंचा 33.5 डिग्री
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बीते शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.5 डिग्री सेल्सियस हो गया था। ये ही तापमान रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकत आर्द्रता 89 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई हैं। हवा की औसत गति 4.6 किमी/घंटा के हिसाब से दक्षिण से पश्चिम की ओर चली हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 5.2 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। 16 अगस्त तक रहेगा ऐसा ही मौसम
प्रो. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान एवं मौसम विशेषज्ञ अनुसार, आगामी 4 दिनों मे हल्के बादल रहने के कारण 14 अगस्त तक मध्य तेज हवाएं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा रहने की संभावना है।