एक्सीडेंट में एमबीए की छात्रा की मौत:स्कूटी पर लौट रही दो छात्राओं को कार ने टक्कर मारी, एक घायल

Apr 29, 2025 - 17:00
 0
एक्सीडेंट में एमबीए की छात्रा की मौत:स्कूटी पर लौट रही दो छात्राओं को कार ने टक्कर मारी, एक घायल
मुजफ्फरनगर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। टीएस मान ट्रांसपोर्ट के पास स्कूटी सवार दो छात्राओं को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में श्री राम कॉलेज की एमबीए छात्रा संस्कृति शर्मा की मौके पर मौत हो गई। उनकी साथी आयुषी तोमर को गंभीर चोटें आईं। आयुषी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छात्राएं कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्राएं कई मीटर दूर जा गिरीं। हादसे में कार सवार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना नई मंडी प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच कार सवारों से पूछताछ चल रही है। कॉलेज प्रशासन और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने घटना पर दुख जताया है। वे घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0