एटा में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर:शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत, बहन और भांजी घायल

May 9, 2025 - 11:00
 0
एटा में कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर:शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत, बहन और भांजी घायल
एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उसकी बहन और भांजी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घटना आज सुबह नगला माधो के पास हुई। 21 वर्षीय प्रदीप अपनी बहन भारती और दो वर्षीय भांजी वैष्णवी के साथ शादी समारोह से आगरा स्थित बरहन लौट रहा था। अवागढ़ से करीब 2 किलोमीटर आगे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कैंटर को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी अवागढ़ कपिल कुमार नैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0