एटा में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा, FIR दर्ज

Jul 4, 2025 - 21:00
 0
एटा में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा, FIR दर्ज
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहम्मद नगर बझेरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि स्थानीय निवासी केशव, उसके पिता राजेश गुप्ता और सूर्यकांत उर्फ सोनू ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया। जब पीड़िता के पति दिलीप गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी दोनों की पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0