एटा में महिला की संदिग्ध मौत:पति की मौत के बाद ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Dec 2, 2025 - 22:00
 0
एटा में महिला की संदिग्ध मौत:पति की मौत के बाद ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
एटा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मामला सकीट क्षेत्र के ग्राम मंसूर नगर का है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, करीब 17 महीने पहले ग्राम मंसूर नगर निवासी पुष्पेंद्र कुमार का विवाह थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम नगला तुलसी निवासी पूजा (25) पुत्री वीरपाल सिंह से हुआ था। लगभग दो महीने पहले पूजा के पति पुष्पेंद्र कुमार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पूजा की कोई संतान नहीं थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल वाले पूजा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी और विवाहिता को आए दिन परेशान किया जाता था। पति की मौत के बाद यह प्रताड़ना और बढ़ गई थी। मृतका के मायके वालों ने यह भी बताया कि ससुराल वाले पूजा के साथ मारपीट भी करते थे। इस मामले को लेकर पहले भी रिश्तेदारों के साथ पंचायत हुई थी। मायके वालों का कहना है कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते पूजा की मां शनिवार तक उसके घर पर ही रुकी थीं, जिसके बाद वह अपने गांव लौट गई थीं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और फील्ड यूनिट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मृतका के भाई आशीष कुमार ने ससुरालियों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी सास दाख श्री, मोहरपाल, बबलू और गीता पर हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और अब शव का पोस्टमॉर्टम करवाने आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया मौके पर फील्ड यूनिट डॉग स्क्वायड को भेजा गया स्वयं सीओ सकीट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों की लिखित शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0