एटा में युवती की हत्या:लड़की का शव बेड पर मिला, कमरे में बिखरा था खून; शादी होने वाली थी

Jul 4, 2025 - 09:00
 0
एटा में युवती की हत्या:लड़की का शव बेड पर मिला, कमरे में बिखरा था खून; शादी होने वाली थी
एटा में घर के अन्दर ही एक युवती की हत्या कर दी गई। युवती का शव घर के अन्दर कमरे में बेड पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला है। सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ किशोरी बेड पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही तत्काल सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव की है। अब जानिए पूरा मामला... समसपुर गांव के रहने वाले राजवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी काजल (20) की 10 दिन पहले गोद भराई हुई थी। कुछ ही महीने में शादी होने वाली थी। कल रात को कि घर के ऊपर के हिस्से में परिजन सो रहे थे और लड़की नीचे के कमरे में सो रही थी। सुबह लड़की का शव उसी के कमरे में लहूलुहान हालत में मिला है। उसके गले पर काटने के निशान है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान है। मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया गया है जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है आखिर हत्या की वजह क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को बुलाया है। पुलिस के अनुसार काजल की दस दिन पूर्व ही गोद भराई हुई थी। कुछ महीने में शादी होने वाली थी। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारी घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0