ऐन वक्त पर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त:कल हाथरस आना था, प्रशासन पूरे दिन लगा रहा तैयारी में

Sep 25, 2025 - 00:00
 0
ऐन वक्त पर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त:कल हाथरस आना था, प्रशासन पूरे दिन लगा रहा तैयारी में
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कल हाथरस दौरा रद्द हो गया है। उनका कल यानी गुरुवार को हाथरस में आगमन था। कार्यक्रम के अनुसार, पाठक को पराग डेयरी गौशाला सासनी का निरीक्षण करना था। स्मार्ट बाजार मंडी समिति के पास व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी पर चर्चा का कार्यक्रम था। साथ ही बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी प्रस्तावित था। उप मुख्यमंत्री को नगर पालिका परिषद की मलिन बस्ती रमनपुर का भ्रमण करना था। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल संगोष्ठी में भाग लेना था। कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी कार्यक्रम में शामिल थी। देर रात तक चलती रही साफ सफाई स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। कुछ सरकारी कार्यालयों में देर शाम तक साफ-सफाई चलती रही। हालांकि रात में कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0