औरैया में यमुना का जलस्तर 104 मीटर पर:खतरे का निशान 113 मीटर, प्रशासन अलर्ट

Jun 29, 2025 - 18:00
 0
औरैया में यमुना का जलस्तर 104 मीटर पर:खतरे का निशान 113 मीटर, प्रशासन अलर्ट
औरैया में यमुना नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों में बढ़कर 104 मीटर तक पहुंच गया है। खतरे का निशान 113 मीटर पर है। चंबल नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यमुना किनारे बसे गांवों पर अधिकारियों की नजर है। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग हर घंटे नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहा है। वर्तमान में जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0