कन्नौसी पुल पर लूटपाट:रास्ता मांगने पर युवकों ने ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर छीने 8 हजार और मोबाइल

May 27, 2025 - 00:00
 0
कन्नौसी पुल पर लूटपाट:रास्ता मांगने पर युवकों ने ट्रांसपोर्टर से मारपीट कर छीने 8 हजार और मोबाइल
कानपुर में मानक नगर थाना क्षेत्र के कन्नौसी पुल के पास रविवार देर रात एक ट्रांसपोर्टर से लूटपाट की घटना सामने आई है। कन्नौसी कृष्णा नगर के रहने वाले शैलेन्द्र गुप्ता फीनिक्स मॉल के पास ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। रविवार रात को वह अपने कार्यस्थल से बाइक पर घर लौट रहे थे। कन्नौसी पुल के पास पांच-छह युवक रास्ता रोककर खड़े थे। शैलेन्द्र ने उन्हें रास्ता देने को कहा। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनकी जेब से मोबाइल फोन और करीब आठ हजार रुपए छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने मानक नगर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0