कलेक्टर-एसपी ने स्वास्थ्य केंद्र और तहसील का किया निरीक्षण

May 7, 2025 - 05:00
 0
कलेक्टर-एसपी ने स्वास्थ्य केंद्र और तहसील का किया निरीक्षण
भास्कर न्यूज | बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल ने उप स्वास्थ्य केंद्र कोदौरा का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी। ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन कर रोजाना की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली। उपस्थित चिकित्सक से संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी प्रसव संस्था में ही कराए जाएं। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी देखी। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी तहसील कार्यालय डौरा-कोचली पहुंचे। यहां अधिवक्ता कक्ष, आवक-जावक शाखा और तहसीलदार न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया। विभिन्न शाखाओं की पंजी देखी और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार न्यायालय में लंबित पुराने प्रकरणों की जानकारी ली। समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल का निरीक्षण करते कलेक्टर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0