'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। शेफाली की मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। आज शेफाली के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंची और सबूत जुटाए गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पति पराग त्यागी का बयान घर पर लिया। अब तक चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। शेफाली के घर के कुक और मेड से भी पूछताछ हुई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। वहीं, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अभी तक आई नहीं, लेकिन पोस्टमॉर्टम हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक 2 बार पोस्टमॉर्टम किया गया है। बता दें कि पुलिस फूंक फूंक के कदम रख रही क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के बाद से पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। शनिवार देर शाम को शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा के विद्युत शवदाह पर हुआ। शेफाली के अंतिम संस्कार में उनकी मां भावुक थीं, जिन्हें हिंदुस्तानी भाऊ ने संभाला। वहीं पराग ने भावुक होकर मीडिया से कहा, "मजाक या ड्रामा मत करिएगा, मेरी परी के लिए प्रे करिएगा। वो जा भी रहे शांति से रहें।" सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की थी कि शेफाली को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया था, जहां उनके परिवार के लोग, करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी पहुंचे थे। ट्रेनर ने बताया था कि शेफाली हमेशा अपनी सेहत को लेकर सीरियस रहती थीं। वह सख्त डाइट फॉलो थीं, रोजाना एक्सरसाइज करती थीं। उन्होंने आगे बताया था कि दो दिन पहले ही शेफाली से मुलाकात हुई थी। शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए वह ठंडी चीजें और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। उन्होंने एक ऐसा रूटीन अपनाया था जिससे उन्हें दौरे न आएं। संगीतकार हरमीत सिंह से की थी पहली शादी शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स जोड़ी के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी। 15 साल की उम्र में पड़ा था मिर्गी का दौरा टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में उन्हें दौरे आते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने योग और रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू किया, जिससे उनकी तबीयत बेहतर होने लगी और मिर्गी के दौरे आना बंद हो गए। म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से की थी शुरुआत शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम किया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म 'हुडुगारू' में भी देखा गया था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। वहीं, नच बलिए में अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं। ‘बिग बॉस 13’ में ली थी वाइल्ड कार्ड एंट्री शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उन्हें अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते देखा गया था। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। इनकी मौत आज भी बनी हुई है रहस्य दिव्या भारती 1990 के दशक में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और मासूम चेहरे की वजह से दिव्या भारती ने एक खास पहचान बनाई थी। जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब वे काफी कम उम्र की थीं, इसलिए उन्हें 'बॉलीवुड की गुड़िया' भी कहा जाने लगा। 25 फरवरी 1974 को जन्मीं दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को महज 19 साल की उम्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया था। आज उनकी मौत को 32 साल पूरे हो चुके हैं। मुंबई पुलिस ने 1998 में उनकी मौत की जांच बंद कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने यह माना कि दिव्या की मौत एक हादसा थी और इसी आधार पर केस को बंद कर दिया गया। दिशा सालियान दिशा सालियान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके की 14वीं मंजिल से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया था कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव में मामले को दबा दिया गया।