कानपुर में केस्को का आज से मेगा कैंप:बिजली बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान

Jul 17, 2025 - 15:00
 0
कानपुर में केस्को का आज से मेगा कैंप:बिजली बिल, मीटर और कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान
कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (केस्को) उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर रही है। यह कैंप 17 से 19 जुलाई तक चलेगा। कैंप चार स्थानों पर लगाया जाएगा। ये स्थान हैं- फूलबाग हेल्पडेस्क, दबौली हेल्पडेस्क, नौबस्ता हेल्पडेस्क और केशवपुरम हेल्पडेस्क। इस कैंप में अधिकारी कई तरह की समस्याओं का समाधान करेंगे। इनमें नए कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर की शिकायतें शामिल हैं। साथ ही बिल संशोधन और बिल जमा करने से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। उपकेंद्रों पर लगाया जा रहा है मेगा समाधान शिविर इससे पूर्व भी केस्को के द्वारा समाधान कैंप लगाया गया था। नौबस्ता हेल्प डेस्क पर 3 दिन के भीतर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया गया था। एक बार फिर से अलग-अलग उपकेंद्रों पर हेल्प डेस्क पर मेगा समाधान शिविर लगाया जा रहा है। उपभोक्ता अपने यहां शिकायत कर समाधान कर सकेंगे। पहले लगाए गए शिविर में सबसे ज्यादा बढ़े हुए बिजली के बल की समस्याएं सामने आई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0