कार दुर्घटना में पुर्तगाली फुटबॉलर डिएगो जोटा की मौत:टायर फटने से पलटी कार, आग लगी; भाई की भी गई जान

Jul 4, 2025 - 13:00
 0
कार दुर्घटना में पुर्तगाली फुटबॉलर डिएगो जोटा की मौत:टायर फटने से पलटी कार, आग लगी; भाई की भी गई जान
28 साल के पुर्तगाली फॉरवर्ड डिएगो जोटा का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। वह लिवरपूल से भी खेलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुर्तगाली सीमा के जमोरा प्रांत में उनके कार का एक्सीडेंट हो गया। डिएगो जोटा एक लेम्बोर्गिनी चला रहे थे। स्थानीय खबरों के अनुसार उनके कार का टायर फट गया। उनकी कार पलट गई और फिर उसमें आग लग गई। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई। डिएगो जोटा के भाई की भी जान चली गई जोटा के साथ उनके छोटा भाई आंद्रे सिल्वा (26 वर्ष) भी गाड़ी में थे। वह भी एक पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाली टीम FC पेनाफिल के लिए खेलते थे। दोनों भाइयों की इस हादसे में मौत हो गई। जोटा की दो हफ्ते पहले हुई थी शादी जोटा की दो हफ्ते पहले ही शादी हु़ई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के ज़मोरा में स्थानीय फायर अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 28 और 26 साल थी। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। एवर्टन के खिलाफ डिएगो जोटा के करियर का आखिरी गोल डिएगो जोटा के नाम 130 से ज्यादा गोल है। मौजूदा समय में वह लिवरपूल से खेल रहे थे। उन्होंने अपने करियर का आखिरी गोल 2 अप्रैल को किया था। ये गोल एवर्टन और लिवरपूल के बीच खेले गए मुकाबले में आया था। डिएगो जोटा का ये गोल बेहद धमाकेदार था। उन्हें मिडफील्डर से एक पास मिला। इसके बाद जोटा ने एक-दो नहीं, बल्कि एवर्टन के 5 डिफेंडर्स को चकमा देते हुए गेंद को गोल पोस्ट तक पहुंचाया था। इस गोल में जोटा की शानदार ड्रिबलिंग देखने को मिली थी। इस गोल के दम पर लिवरपूल ने इस मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... 269 रन बनाने पर शुभमन को मिला स्टैंडिंग ओवेशन: जडेजा का सोर्ड सेलिब्रेशन, इंग्लैंड ने लगातार 2 विकेट गंवाए; मोमेंट्स बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के 3 विकेट गिरा दिए। टीम इंडिया 510 रन से आगे है। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाने के बाद बैट को तलवार की तरह लहराकर सेलिब्रेशन किया। डबल सेंचुरी लगाने के बाद शुभमन गिल के लिए दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0