कासगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय पुत्र रघुवर दयाल को सहावर थाना पुलिस ने सोरों अड्डे के पास से पकड़ा। घटना 9 मई की है। जब पीड़िता की मां ने सहावर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अजय उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी और मारपीट की। साथ ही उसने दुष्कर्म भी किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 मई की शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सहावर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी भनूपुरा कायस्थान गांव का रहने वाला है।