किसान पथ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:30 वर्षीय पेंटर की मौत, दो मासूम बच्चों का छिना सहारा

Jun 1, 2025 - 03:00
 0
किसान पथ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:30 वर्षीय पेंटर की मौत, दो मासूम बच्चों का छिना सहारा
लखनऊ के पीजीआई इलाके में किसान पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनलालगंज के गदियाना गांव निवासी अमरेश (30) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। अमरेश हजरतगंज से काम खत्म कर घर लौट रहा था। डलौना गांव के पास किसान पथ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अमरेश को एपेक्स ट्रामा सेंटर टू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपनी पत्नी अर्चना और दो बच्चों - अर्पिता (10) और आयुष (8) के साथ रहता था। पेंटिंग का काम कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना बार-बार बेसुध हो रही थीं और बच्चों की परवरिश की चिंता जता रही थीं। पीजीआई पुलिस ने मृतक के पिता गोकुल रावत की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0