किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई:कृषि अधिकारियों ने किया जागरूक, नुकसान की जानकारी दी

Oct 28, 2025 - 12:00
 0
किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई:कृषि अधिकारियों ने किया जागरूक, नुकसान की जानकारी दी
बहराइच जिले में कृषि विभाग किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में, अधिकारियों ने शिवपुर विकासखंड के गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई। यह पहल शिवपुर विकासखंड में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं के बाद की गई है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग ने यह अभियान चलाया। उपनिदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक टीम आसवा मोहम्मदपुर गांव पहुंची। टीम ने राजस्व लेखपाल सत्यम साहू, अरविंद मिश्रा और प्रधान राजेश वर्मा के साथ मिलकर सैकड़ों किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्हें पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0