कुशीनगर में सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर:125 गरीब मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज, दवाओं का वितरण

Sep 22, 2025 - 00:00
 0
कुशीनगर में सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर:125 गरीब मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज, दवाओं का वितरण
कुशीनगर के हरैया डूम्मरभार गांव में सेवा भारती पड़रौना ने रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 125 से अधिक गरीब और जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी निष्ठा से मरीजों की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे अक्सर सही इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में यह शिविर उनके लिए संजीवनी साबित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती पड़रौना के अध्यक्ष डॉ. पी.एन. राय ने की। उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा और मंत्री मनीष पटेल भी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सुगन मियां के टोला की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह पटेल समेत कई गणमान्य लोग शिविर में उपस्थित थे। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह पटेल ने इस पहल को समाजसेवा का आदर्श उदाहरण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0