कृष्णानगर में 16 साल का किशोर घर से गायब:रात 1 बजे बिना बताए निकला, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

Jul 14, 2025 - 00:00
 0
कृष्णानगर में 16 साल का किशोर घर से गायब:रात 1 बजे बिना बताए निकला, परिजनों ने थाने में दी शिकायत
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के रुस्तम विहार कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोर शनिवार रात को लापता हो गया। किशोर रात करीब 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। स्थानीय निवासी राम गोपाल यादव ने बताया कि परिवार ने किशोर की काफी खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोर की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0