कौशांबी एसपी ने पत्नी के साथ मनाया करवा चौथ:चांद का दीदार कर महिलाओं ने पूजा कर खोला व्रत

Oct 11, 2025 - 00:00
 0
कौशांबी एसपी ने पत्नी के साथ मनाया करवा चौथ:चांद का दीदार कर महिलाओं ने पूजा कर खोला व्रत
देशभर में सुहागिन महिलाओं ने आज अपने पतियों की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। व्रत का समापन पति के हाथों जल ग्रहण कर किया जाता है। इसके बाद महिलाएं अपने पतियों से आशीर्वाद लेती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस वर्ष करवा चौथ पर चंद्रमा ने व्रती महिलाओं को अधिक इंतजार नहीं करवाया। कौशांबी सहित कई स्थानों पर शुभ मुहूर्त में ही चांद का दीदार हो गया, जिसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर अपना व्रत संपन्न किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0