कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, कंधे में गोली लगने से घायल

Aug 17, 2025 - 12:00
 0
कौशांबी में सर्राफा व्यापारी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, कंधे में गोली लगने से घायल
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। कोर्रो गांव के दीपक वर्मा सुबह 8 बजे फैज़ीपुर स्थित अपनी सर्राफा दुकान जा रहे थे। ससुर खादेरी नदी के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। युवक का इलाज जारी बदमाशों ने तमंचे के बल पर दीपक से करीब पांच लाख रुपये की ज्वैलरी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली दीपक के कंधे को छूकर निकल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया। सूचना के दौरान जुटी पुलिस पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह पांच बदमाशों में से एक को पहचान सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और सीओ सदर शिवांक सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0